1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘लवरात्री’ के टीजर को मिल रही तारीफों से अभिभूत हुए आयुष शर्मा, कही ये बात

‘लवरात्री’ के टीजर को मिल रही तारीफों से अभिभूत हुए आयुष शर्मा, कही ये बात

 Published : Jun 19, 2018 06:47 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 06:47 am IST

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी अब इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म ‘लवरात्री’ का टीजर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया भी हासिल हो रही है अब आयुष इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं।

Aayush Sharma- India TV Hindi
Aayush Sharma

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी अब इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी डेब्यू फिल्म ‘लवरात्री’ का टीजर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया भी हासिल हो रही है अब आयुष इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। आयुष ने कहा, "मैं टीजर की प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। कड़ी मेहनत और प्रयास की सराहना करने के अलावा, इससे ज्यादा कुछ और सशक्त नहीं है।" उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया तब व्यक्त की, जब वह अपनी फिल्म का टीजर देखने के लिए गैलेक्सी पहुंचे, जिसे 'रेस 3' के प्रिंट से जोड़ा गया है।

फिल्म का टीजर 13 जून को जारी हुआ था। टीजर की शुरुआत सलमान के साथ होती है, जो कहानी से परिचय कराते हैं, और इस रंग-बिरंगी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं। पहली बार निर्देशन कर रहे अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित फिल्म नरेन भट्ट द्वारा लिखित और सलमान खान फिल्मस द्वारा निर्मित है।

गौरतलब है कि हाल ही में आयुष शर्मा ने सलमान को इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सुपरस्टार का आभार जताया है। इस फिल्म से अभिनेत्री वरीना हुसैन भी अपने अभिनय करियर की शुरूआत कर रही हैं। बता दें कि फिल्म 'लवरात्रि' 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन