1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय ने शेयर की पिता की जयंती में तस्वीर, अभिषेक बच्चन ने कहा-हम आपको करते हैं याद

ऐश्वर्या राय ने शेयर की पिता की जयंती में तस्वीर, अभिषेक बच्चन ने कहा-हम आपको करते हैं याद

 Published : Nov 20, 2019 10:34 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 10:34 pm IST

आज ऐश्वर्या और अभिषेक  बच्चन ने अपने ससुर कृष्णाराज राय की बर्थ एनिवर्सरी में एक तस्वीर शेयर की है। 

Abhishek and aishwarya- India TV Hindi
Abhishek and aishwarya

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की सबसे फेमस अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। हाल में ही अपनी बेटी आराध्या के 8वें बर्थडे की तस्वीरें शेयर की थी। वहीं आज ऐश्वर्या और अभिषेक  बच्चन ने अपने ससुर कृष्णाराज राय की बर्थ एनिवर्सरी में एक तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर की बात करें तो ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और मां के साथ खड़ी हुई है। इसके साथ ही पीछे उनके पिता की तस्वीर लगी हुई है। 

ऐश्वर्या ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा, 'पापा हम आपसे बेहद प्यार करते हैं, दिल से।' 

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या के पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा। हम आपको मिस करते हैं।'

आपको बता दें कि ऐश्वर्या अपने पिता को बहुत ज्यादा मिस करती है। समय-समय पर वह सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन