1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुड्डी' से लेकर 'चुपके चुपके' तक.. जया बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की झलकियां

'गुड्डी' से लेकर 'चुपके चुपके' तक.. जया बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की झलकियां

 Published : Sep 26, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:15 pm IST

पोस्ट में, अभिषेक ने जया बच्चन की फिल्मों जैसे 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'गुड्डी', 'कभी खुशी कभी गम' और बहुत कुछ साझा किया।

Jaya Bachchan- India TV Hindi
'गुड्डी' से लेकर 'चुपके चुपके' तक.. जया बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की झलकियां Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEK BACHCHAN

अभिषेक बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन के करियर के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए उनकी फिल्मों की एक सीरीज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खास बात है कि जया बच्चन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 50 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। अभिषेक ने जया के करियर की चंद यादगार फिल्में की तस्वीर को पोस्ट की शक्ल में एक प्यारे से मैसेज के साथ शेयर किया है, जिसमें लिखा था, “मैं आपका बेटा होने के लिए बहुत आभारी हूं, और फिल्म इंडस्ट्री में आपके 50 साल देखना गर्व का क्षण है। सिनेमा के 50 साल मुबारक हो मां, आई लव यू।"

जहां फैंस ने अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन के एक्टिंग की तारीफ की वहीं बॉलीवुड की अन्य हस्तियों ने भी दिग्गज अभिनेत्री के लिए अपने प्यार और प्रशंसा का इजहार किया। दीया मिर्जा, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, अनिल कपूर, जोया अख्तर, सोनाली बेंद्रा, कुणाल कपूर और दर्जनों अन्य लोगों ने भी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं रखी।

यहां देखें 

पोस्ट में, अभिषेक ने जया बच्चन की फिल्मों जैसे 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'गुड्डी', 'कभी खुशी कभी गम' और बहुत कुछ साझा किया। जहां जया बच्चन ने 1963 में सत्यजीत रे की 'महानगर' से ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया था, वहीं मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म 1971 में ऋषिकेश मुखर्जी की 'गुड्डी' थी, जो पांच दशक पहले बनी एक शानदार गिनी जाती है।  

वहीं अभिषेक अगली बार 'दसवी' में यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, उनके पास एक रीमेक 'सेरुप्पु साइज 7' के साथ 'बॉब बिस्वास' भी है, जिसे हाल ही में चेन्नई में शूट किया जा रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन