Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 19 साल के हुए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य, मां श्वेता के ट्वीट पर बोले अभिषेक, 'मैगी मार डालेगी'

19 साल के हुए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य, मां श्वेता के ट्वीट पर बोले अभिषेक, 'मैगी मार डालेगी'

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 23, 2019 12:18 pm IST, Updated : Nov 23, 2019 12:52 pm IST

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा 19 साल के हो गए हैं। मां श्वेता ने जब उनको बर्थडे विश का ट्वीट किया तो अभिषेक बच्चन ने एक फनी कमेंट कर डाला।

abhishek bachchan shares post for agastya nanda- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन ने भांजे अगस्त्य के जन्मदिन पर फोटो शेयर की है

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा आज अपना 19वां जन्मदिन मना रहे हैं। अगस्त्य के जन्मदिन पर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा और मामा अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं जिन पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के भी कमेंट आ रहे हैं। पहले अभिषेक ने कैंडिड फोटो शेयर करते हुए लिखा- 19वां जन्मदिन मुबारक हो अगस्त्य, लव यू।

अभिषेक द्वारा शेयर की गई फोटो में मामा भांजे आराम से फोन में कुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं। अगस्त्य नंदा श्वेता बच्चन नंदा और बिजनेसमैन निखिल नंदा के बेटे हैं। फिलहाल वो विदेश में बहन के साथ पढ़ाई में बिजी हैं। श्वेता समय समय पर बेटी नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। जहां तक बच्चन परिवार की बात की जाए तो अगस्त्य नंदा अमिताभ और जया के बहुत लाडले हैं। इतना ही नहीं अभिषेक औऱ ऐश्वर्या के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

कुछ देर बाद श्वेता बच्चन नंदा ने भी बेटे के जन्मदिन पर फोटो शेयर की। इस फोटो में अगस्त्य अपनी बहन नव्या नवेली के साथ खड़े हैं। फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मिनी मी ... 19 साल तुम्हारे साथ हाइपर इमोशनल होना काफी रोमांचकारी है! अब हम दोनों के बड़े होने का समय है। लव यू।

श्वेता की इस फोटो पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया- यह फोटो देखकर मैगी (नव्या) तुम्हे मार डालेगी।

नव्या की तरह अगस्त्य भी बॉलीवुड और इंडियन मीडिया से काफी दूर रहते हैं। कहा जा रहा है कि अगस्त्य चाहें तो बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं क्योंकि परिवार ने करियर चुनने की डिसीजन उन पर छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और फिल्ममेकर बनना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य ने शॉर्ट फिल्म बनाई थी जो अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद आई थी। अमिताभ बच्चन बहुत खुश हैं कि अगस्त्य ने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement