1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! दुबई की जेल में बंद है एक्टर अमित टंडन की पत्नी

OMG! दुबई की जेल में बंद है एक्टर अमित टंडन की पत्नी

 Published : Aug 11, 2017 11:19 am IST,  Updated : Aug 11, 2017 11:19 am IST

अमित टंडन की निजी जिंदगी में पिछले कुछ वक्त से काफी उथल-पुथल चल रही है। हाल ही में उनकी पत्नी रूबी को लेकर एक चौंकाने वाले खबर सामने आई है। दरअसल कुछ समय पहले आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि अमित और रूबी का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और...

amit- India TV Hindi
amit

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अमित टंडन की निजी जिंदगी में पिछले कुछ वक्त से काफी उथल-पुथल चल रही है। हाल ही में उनकी पत्नी रूबी को लेकर एक चौंकाने वाले खबर सामने आई है। दरअसल कुछ समय पहले आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि अमित और रूबी का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और ये दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन जो खबर आई है उससे सभी हैरान रह गए हैं। कहा जा रहा है कि रूबी पिछले एक महीने दुबई की जेल में बंद हैं। लेकिन वहीं ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि अमित कुछ दिनों से दुबई रूबी की मदद करने के लिए गए हुए थे। बता दें कि रूबी एक डर्मेटॉलजिस्ट हैं। अमित और रूबी का शादी को 10 साल हो चुके हैं, इन दोनों की एक 7 साल की बेटी भी है।

एक अंग्रेजी वेबसाइड की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि रूबी ने कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ बहुत बदतमीती की थी, सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने उनको धमकी तक दे डाली थी। इसी आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। खबरों के मुताबिक रूबी की बेल भी एक बार रिजेक्ट की जा चुकी है। मुंबई में रूबी की प्रैक्टिस काफी चल रही है, उनकी क्लाइंट  लिस्ट में अभिनेत्री मौनी रॉय, इकबाल खान, विक्रम भट्ट और संजीदा शेख जैसे सितारे भी शामिल हैं। (‘Toilet: Ek Prem Katha’ Quick Review: अक्षय-भूमि की फिल्म में दिखेंगी कई खास चीजें)

इसे पूरे मामले को लेकर अमित टंडन का कहना है कि रूबी के साथ जो कुछ भी हो रहा है उससे वह बेहद दुखी हैं। गौरतलब है कि अमित को सबसे पहले सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आयडल सीजन 1' में देखा गया था। इस शो में वह विजेता का खिताब तो हासिल नहीं कर पाए लेकिन उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी', 'जरा नचके दिखा', 'ये है मोहब्‍बतें' और 'कैसा ये प्‍यार है' जैसे शोज में भी नजर आ चुकें हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन