1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पटनावासियों पर टूटा बारिश का कहर, बिहार के 'लाल' मनोज वाजपेयी ने किया ट्वीट

पटनावासियों पर टूटा बारिश का कहर, बिहार के 'लाल' मनोज वाजपेयी ने किया ट्वीट

 Published : Sep 29, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 02:22 pm IST

बिहार में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से तबाह है। भारी बारिश के बीच फैमिली मैन वेब सीरीज एक्टर मनोज वाजपेयी ने बिहारवासियों की कामना करते हुए ट्वीट किया है।

मनोज वाजपेयी- India TV Hindi
मनोज वाजपेयी

बिहार में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से तबाह है। भारी बारिश के बीच 'फैमिली मैन' वेब सीरीज एक्टर मनोज वाजपेयी ने बिहारवासियों की कामना करते हुए ट्वीट किया है। मनोज ने अपनी ट्वीट में लिखा कि रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के कुछ इलाकों और पटना में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसा माहौल बना हुआ है। ऐसे में मैं यह कामना करता हूं कि सभी लोग अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।

जैसा कि आपको पता है मनोज वाजपेयी बिहार के रहने वाले हैं और ऐसे में बिहार के लिए उनका यह ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है। और इस ट्वीट से वह काफी सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। मनोज हाल ही में अपनी वेब सीरीज की वजह से काफी सुर्खियों में थे। मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन एमेजॉन प्राइम की इस ओरिजिनल सीरीज़ को आरएसएस की मैगजीन ने इस वेब सीरीज को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहा है कि सीरीज़ के कुछ सीन्स देश के खिलाफ दिखाया गया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन