1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ए सूटेबल बॉय' के लिए अभिनेता नमित दास बने संगीतकार

'ए सूटेबल बॉय' के लिए अभिनेता नमित दास बने संगीतकार

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2020 11:50 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 11:50 am IST

मीरा नायर की आगामी सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' के लिए अभिनेता नमित दास संगीतकार बने हैं। यह शो इसी नाम से लिखी गई विक्रम सेठ के मशहूर उपन्यास का रूपांतरण है।

namit das- India TV Hindi
नमित दास

मीरा नायर की आगामी सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' के लिए अभिनेता नमित दास संगीतकार बने हैं। यह शो इसी नाम से लिखी गई विक्रम सेठ के मशहूर उपन्यास का रूपांतरण है। मीरा नायर के इस शो के लिए नमित ने तीन गानों को संगीत दिया है।

'वेक अप सिड', 'पटाखा' और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनेता नमित दास की रगों में संगीत है। नमित प्रख्यात गजल गायक चंदन दास के बेटे हैं और संगीत के प्रति उनका प्यार बचपन से पनपा है। पिछले पांच सालों से वह संगीतकार अनुराग शंकर के साथ स्वतंत्र संगीत की रचना कर रहे हैं।

'ए सूटेबल बॉय' में नमित न केवल संगीत रचना का काम कर रहे हैं बल्कि वह इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मीरा नायर की इस सीरीज में मैं हरीश खन्ना का किरदार निभा रहा हूं। जिन लोगों ने यह किताब पढ़ी है वे इस किरदार से भलीभांति परिचित होंगे।"

'ए सूटेबल बॉय' में तब्बू, ईशान खट्टर और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। इस साल के अंत तक बीबीसी वन में इसके प्रसारित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन