1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप हुड्डा की दादी का 97 साल की उम्र में निधन, एक्टर ने ट्विटर पर दी जानकारी

रणदीप हुड्डा की दादी का 97 साल की उम्र में निधन, एक्टर ने ट्विटर पर दी जानकारी

 Published : May 27, 2019 04:43 pm IST,  Updated : May 27, 2019 04:43 pm IST

रणदीप हुड्डा की दादी का 97 साल की उम्र में निधन हो गया।

रणदीप हुड्डा की दादी...- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा की दादी का निधन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की दादी का निधन हो गया। वो 97 साल की थीं और खराब सेहत की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं। मर्डर 3 एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर अपनी दादी के साथ 4 तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

रणदीप हुड्डा हरियणवी में ट्विटर पर लिखते हैं- महारी दादी चल बसी। 97 साल सदा प्यार हौसला आर हाँसी देती रही। भगवान उसकी आत्मा नै शांति दे।

रणदीप हुड्डा दादी से काफी क्लोज थे

रणदीप हुड्डा अपनी दादी के काफी क्लोज थे। रणदीप ने दादी के साथ अस्पताल की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनकी दादी उन्हें प्यार से देखती नजर आ रही हैं।

इन फिल्मों में दिखाई देंगे रणदीप हुड्डा

काम की बात करें तो रणदीप हुड्डा संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर होगी। कहा जा रहा है कि रणदीप हुड्डा इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका में होंगे। वहीं वो कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आजकल 2 में भी एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे। 

ये भी पढ़ें:

सोनम कपूर अपनी फैमिली के साथ कजन की शादी अटेंड करने पहुंची लंदन, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हुआ निधन

मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन पर भावुक हुए सितारे, इस तरह दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन