1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री कृति सैनन को अपने नाजुक दिलों के लिए है किसी की तलाश

अभिनेत्री कृति सैनन को अपने नाजुक दिलों के लिए है किसी की तलाश

 Published : Jun 13, 2021 11:08 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 11:08 pm IST

कृति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बहन नूपुर सैनन के साथ चलती कार में बैठी हुईं चेहरे के अजीब भावों को बनाते हुए देखी जा सकती हैं और वहीं बैकग्राउंड में हेमंत कुमार का गाया लोकप्रिय गीत 'है अपना दिल तो आवारा' बज रहा है।

KRITI SANON- India TV Hindi
KRITI SANON Image Source : INSTAGRAM/KRITI SANON

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपना रोमांटिक मूड शेयर किया। कृति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बहन नूपुर सैनन के साथ चलती कार में बैठी हुईं चेहरे के अजीब भावों को बनाते हुए देखी जा सकती हैं और वहीं बैकग्राउंड में हेमंत कुमार का गाया लोकप्रिय गीत 'है अपना दिल तो आवारा' बज रहा है।

वीडियो में कृति एक टी शर्ट पहने हुई हैं। अभिनेत्री ने अपने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरा नाजुक दिल उसके पास तब तक सुरक्षित है, जब तक कि उसे कोई मिल नहीं जाता!" 

हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि मुंबई की बारिश ने उन्हें एक रोमांटिक मूड में छोड़ दिया है और वह उस व्यक्ति के लिए तरस रही हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ख्यालों में खोई हुई अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की।

अभिनेत्री ने दो लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपनी तस्वीर को कैप्शन दिया, "मुंबई की बारिश से ज्यादा रोमांटिक कुछ भी नहीं, पर सिंगल लोग तो सिर्फ दिन में सपने ही देख सकते हैं। मेरे लिए कौन बना है? प्लीज सामने आओ ना।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन