1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन

'उंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन

 Published : Jul 12, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 01:31 pm IST

रेचल 'उंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' में अपने निभाए किरदारों के लिए जानी जाती हैं।

कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं अभिनेत्री रेचल व्हाइट- India TV Hindi
कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं अभिनेत्री रेचल व्हाइट Image Source : INSTAGRAM: @WHITESPEAKING

मुंबई: अभिनेत्री रेचल व्हाइट कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि वह घातक कोरोनावायरस की चपेट में आई हैं और फिलहाल होम क्वॉरंटाइन पर हैं।

रेचल ने ट्वीट किया, "मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। घर पर क्वॉरंटाइन पर हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करें क्योंकि मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं।"

कोरोना से पहले कई बार जिंदगी की जंग जीत चुके हैं अमिताभ बच्चन, 'कुली' के एक सीन में लग गई थी जानलेवा चोट

एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपना बेहतर ख्याल रखने की सलाह देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, "परेशान ना होइए। आप जल्द ठीक हो जाएंगी।"

किसी और ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाइए। उचित सावधानी बरतें।"

रेचल 'उंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' में अपने निभाए किरदारों के लिए जानी जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन