1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेट स्की पर पोज देते नजर आईं एक्ट्रेस राधिका मदान

जेट स्की पर पोज देते नजर आईं एक्ट्रेस राधिका मदान

 Published : Nov 14, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 09:13 pm IST
radhika madan- India TV Hindi
जेट स्की पर पोज देते नजर आईं एक्ट्रेस राधिका मदान Image Source : INSTAGRAM- RADHIKA MADAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में जेट स्की पर पोज मारते नजर आईं। शेयर तस्वीर में अभिनेत्री ने अपने कैप्शन से फैंस का दिल जीत लिया।

राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जेट स्की पर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मैं लड़की पो पो पो।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री अगली बार रोमांटिक कॉमेडी शिद्दत में नजर आने वाली हैं, जिसमें मोहित रैना, डायना मदान और सनी कौशल ने भी अभिनय किया है।

राधिका टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं, जब उन्होंने फिल्मों का रुख किया। उन्हें टेलीविजन शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में देखा गया था और उन्होंने रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 8' में भी भाग लिया था। 2018 में, उन्होंने विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' के साथ बॉलीवुड में आगाज किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राधिका ने बताया, "मैं टीवी में जाना-पहचाना चेहरा थी, लेकिन मुझे बॉलीवुड में अपनी यात्रा शून्य से शुरू करनी पड़ी। ऐसा नहीं था कि मुझे तुरंत भूमिकाएं मिल गईं। मुझे कई ऑडिशन देने पड़े थे। यहां तक कि मैंने अपने बारे में कई नकारात्मक टिप्पणियां सुनीं। लेकिन उन टिप्पणियों ने मुझे आगे बढ़ने से नहीं रोका। मैंने अपने सपनों पर भरोसा किया।"

राधिका ने कहा, "मैं खुद से कहती थी कि अगर शाहरुख (खान) सर या विद्या (बालन) मैम या सुशांत (सिंह राजपूत) फिल्मों में अपनी पहचान बना सकते हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। उनकी यात्रा ने मुझे बहुत प्रेरित किया। ये सभी टेलीविजन बैकग्राउंड से फिल्मों में आएं। मुझे लगता है कि माध्यम कोई मायने नहीं रखता। जो बात मायने रखती है वो है कड़ी मेहनत।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन