1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चेन्नई के पास कार दुर्घटना में अभिनेत्री याशिका आनंद घायल, दोस्त की मौत

चेन्नई के पास कार दुर्घटना में अभिनेत्री याशिका आनंद घायल, दोस्त की मौत

 Published : Jul 25, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 02:23 pm IST

एक्ट्रेस की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर यात्रा कर रही थी। उनकी दोस्त वल्ली चेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई।

Yashika Anand- India TV Hindi
चेन्नई के पास कार दुर्घटना अभिनेत्री याशिका आनंद घायल Image Source : TWITTER/YASHIKA ANAND

अभिनेत्री याशिका आनंद रविवार की आधी रात (25 जुलाई) को एक घातक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। एक्ट्रेस की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड पर यात्रा कर रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी दोस्त वल्ली चेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिससे उनके प्रशंसक निराशा जता रहे हैं। यशिका आनंद के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

याशिका आनंद के सह-कलाकार एसजे सूर्या ने भी उनके लिए प्रार्थना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। दोनों ने कदमैइया सेई नाम की फिल्म में साथ काम किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "दोस्तों आप सभी जानते हैं याशिका आनंद एक खूबसूरत लड़की, लेकिन हम जानते हैं कि वह एक कमाल की कलाकार भी हैं। कदमैयै सेई एक कलाकार के रूप में अपनी यात्रा की सही शुरुआत होगी... जल्दी ठीक हो जाओ याशिका... प्रार्थना।" 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने याशिका के खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि वह कार चला रही थी। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वह नशे में थी। वलीचेट्टी भवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए चेंगलपेट अस्पताल भेज दिया गया है।

याशिका आनंद को बिग बॉस तमिल सीजन 2 में देखा गया था और उन्होंने कुछ तमिल फिल्मों में काम किया है। वह ज़ोंबी, नोटा, कज़ुगु 2, मुकुथी अम्मान में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन