1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदा शर्मा ने कहा- मेरी फिल्म 'चूहा बिल्ली' की रिलीज के बाद मेरे पास कोई दोस्त नहीं बचेगा

अदा शर्मा ने कहा- मेरी फिल्म 'चूहा बिल्ली' की रिलीज के बाद मेरे पास कोई दोस्त नहीं बचेगा

 Published : Feb 09, 2021 11:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 11:45 pm IST

अदा शर्मा ने कहा कि उनकी नई लघु फिल्म चूहा बिल्ली देखने के बाद उनका कोई दोस्त नहीं बचेगा।

ada- India TV Hindi
अदा शर्मा Image Source : ADAH SHARMA

मुंबई: अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा कि उनकी नई लघु फिल्म चूहा बिल्ली देखने के बाद उनका कोई दोस्त नहीं बचेगा। वह प्रसाद कदम द्वारा निर्देशित फिल्म में कैटरीना नाम की एक मानसिक रूप से परेशान किरदार निभा रही हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि फिल्म रिलीज होने के बाद मेरे पास कोई दोस्त बचेगा।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अदा ने आईएएनएस को बताया, "मेरा कैरेक्टर सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक है जो मैंने किया है। मुझसे सभी पूछते थे कि क्या चूहा बिल्ली हॉरर फिल्म हैं। मैं बताना चाहती हूं कि ये एक डरावनी फिल्म है। प्रसाद ने मुझे इस किरदार के लिए चुना, जिसके लिए मैं बहुत थ्रिल्ड हूं।"

यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन