1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वेब सीरीज में ट्रांसजेंडर रोल को मिल रही सराहना से खुश हैं अदा शर्मा

वेब सीरीज में ट्रांसजेंडर रोल को मिल रही सराहना से खुश हैं अदा शर्मा

 Written By: IANS
 Published : Dec 16, 2020 05:20 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 05:20 pm IST

अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में नवीन कस्तूरिया, हितेन तेजवानी, गुरप्रीत सैनी और अलका अमीन भी शामिल हैं। अदा इस शो के दूसरे सीजन के लिए तैयार हैं। साथ ही उनकी एक्शन फिल्म 'कमांडो 4' भी आने वाली है।

adah sharma- India TV Hindi
वेब सीरीज में ट्रांसजेंडर रोल को मिल रही सराहना से खुश हैं अदा शर्मा Image Source : INSTAGRAM/ADAH SHARMA

मुंबई: अभिनेत्री अदा शर्मा हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पति पत्नी और पंगा' में ट्रांसजेंडर के अपने किरदार को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया, "मुझे बहुत खुशी है कि बहुत से लोग 'पति पत्नी और पंगा' देख रहे हैं! बहुत अच्छा लगता है जब दर्शक आपके काम की सराहना करते हैं। वे इसे तेलुगु, तमिल पंजाबी और बंगाली में भी देख सकते हैं क्योंकि इसे इन सभी भाषाओं में डब किया गया है।"

अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में नवीन कस्तूरिया, हितेन तेजवानी, गुरप्रीत सैनी और अलका अमीन भी शामिल हैं। अदा इस शो के दूसरे सीजन के लिए तैयार हैं। साथ ही उनकी एक्शन फिल्म 'कमांडो 4' भी आने वाली है।

क्लीनिक के बाहर पति सैफ अली खान के साथ नज़र आईं प्रेग्नेंट करीना कपूर खान, देखें Pics

अदा ने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझे एक्शन पसंद है और मैं भाग्यशाली हूं कि निर्देशक ने मुझे इतना अच्छा स्टफ दिया। मुझे एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा करने को मिल रहा है। एक अभिनेता इससे ज्यादा और क्या मांग सकता है?"

करीना कपूर ने अपने 'सैफ-हैवेन' के साथ शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन