1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मोजे की मदद से मास्क बनाना सिखाया, देखें वीडियो

कोरोना वायरस: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मोजे की मदद से मास्क बनाना सिखाया, देखें वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Apr 12, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 03:06 pm IST

अदा ने फैंस से घर पर सुरक्षित रहने की अपील की है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है।

adah sharma- India TV Hindi
अदा शर्मा ने मोजे से मास्क बनाना सिखाया Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: देश में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान घर पर कैसे मास्क बनाएं, इसका तरीका अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक वीडियो के माध्यम से बताया है।

अदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मोजे की मदद से फेसमास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपने प्रशंसकों से वीडियो देखने की अपील की है, और लिखा है, "फिर से एक बार कह रही हूं, घर के बाहर न जाएं, लेकिन आपको आपातकाल में घर के बाहर जाना है तो आप मास्क जरूर पहनें। अगर आपके पास मास्क नहीं है तो इस वीडियो को जरूर देखें।"

अदा के इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। गौरतलब है कि कई राज्यों में सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन