1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदिल हुसैन ने लंदन में शुरू की 'फूटप्रिंट्स ऑन वॉटर' की शूटिंग

आदिल हुसैन ने लंदन में शुरू की 'फूटप्रिंट्स ऑन वॉटर' की शूटिंग

 Published : Dec 04, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 08:15 pm IST

आदिल हुसैन ने लंदन में अपनी नई फिल्म 'फूटप्रिंट्स ऑन वॉटर' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

आदिल हुसैन ने लंदन में शुरू की 'फूटप्रिंट्स ऑन वॉटर' की शूटिंग- India TV Hindi
आदिल हुसैन ने लंदन में शुरू की 'फूटप्रिंट्स ऑन वॉटर' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM

लंदन: एक्टर आदिल हुसैन ने लंदन में अपनी नई फिल्म 'फूटप्रिंट्स ऑन वॉटर' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी, जिसे नवोदित ब्रिटिश-इंडियन फिल्मकार नथालिया स्याम द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

आदिल ने कहा, "मैंने हमेशा निर्देशकों की पहली फिल्म का हिस्सा बनना चाहा है। वे काफी जुनूनी होते हैं और पहली बार फिल्म बनाने की इस पूरी प्रक्रिया को अपना पूरा वक्त देते हैं। यह नवोदित फिल्मकारों के लिए एक ऐतिहासिक पल होता है। इन सभी वजहों के चलते यह मेरे लिए बेहद खास होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "नथालिया स्याम ने मुझे इस फिल्म के लिए चुना है, जिसकी कहानी उनकी बहन नीता स्याम ने लिखी है। दोनों बहनों ने काफी मन से इसकी कहानी पर काम किया है, जिसे अब कैमरे में कैप्चर किया जाएगा।"

फिल्म में निमिशा सजायन, लीना कुमार और एंटोनियो एकेल जैसे कलाकार भी हैं।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन