1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इस तरह अदनान सामी को मिला दुनिया देखने का बड़ा नजरिया

...तो इस तरह अदनान सामी को मिला दुनिया देखने का बड़ा नजरिया

 Published : Nov 24, 2017 10:42 am IST,  Updated : Nov 24, 2017 10:42 am IST

अदनान सामी अब तक के अपने सिंगिंग करियर में कई बेहतरीन गाने दे चुके हैं। इन दिनों वह एक परोपकारी संगीत समारोह 'द ग्रेटेस्ट गेस्टलिस्ट 2017' की तैयारी में जुटे हैं। इस समारोह में अदनान के साथ विश्वभर के कुछ अन्य संगीतकार भी शामिल होने वाले हैं।

adnan sami- India TV Hindi
adnan sami

मुंबई: सिंगर अदनान सामी अब तक के अपने सिंगिंग करियर में कई बेहतरीन गाने दे चुके हैं। इन दिनों वह एक परोपकारी संगीत समारोह 'द ग्रेटेस्ट गेस्टलिस्ट 2017' की तैयारी में जुटे हैं। इस समारोह में अदनान के साथ विश्वभर के कुछ अन्य संगीतकार भी शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इस समारोह का मकसद शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसे लेकर अदनान सामी का कहना है कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। आम धारणा रही है कि किसी भी रचनात्मक पेशे जैसे संगीत, नृत्य, चित्रकारी के लिए एक कलाकार को औपचारिक शिक्षा की बजाय एक निश्चित कौशल की जरूरत होती है।

हालांकि अदनान इससे हटकर सोचते हैं। अदनान ने कहा, "मेरा संगीतकार बनना शुरू से ही तय था, लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझे पहले मेरी तालीम (शिक्षा) पूरी करने का संकेत दिया और आज मैं एक काबिल वकील हूं।“ (कल दर्शकों के सामने पेश होगी ‘कड़वी हवा’, इस एक्टर की बेबसी कर देगी आंखें नम)

अदनान ने आगे कहा, “शिक्षा ने मुझे एक व्यक्ति के तौर पर विकसित करने में मदद की। मेरे पास अपने आसपास की दुनिया को देखने का बड़ा नजरिया है और आज मैं बिना गलती के वर्तमान मुद्दों पर संवाद कर सकता हूं।" 7 साल की एक बच्ची के पिता अदनान ने कहा, "मेरा मानना है कि शिक्षा अगली पीढ़ी को हमारा सबसे बड़ा उपहार होगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन