1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या होगा जब 17 साल बाद होगा अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का आमना-सामना?

क्या होगा जब 17 साल बाद होगा अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का आमना-सामना?

 Published : Sep 14, 2017 07:19 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 07:19 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा और अभिनेता अक्षय कुमार 17 साल बाद एकदूसरे के आमने सामने आने वाले हैं।

AKSHAY SHILPA- India TV Hindi
AKSHAY SHILPA

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 2 बच्चों और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ बेहद खुश हैं। लेकिन ट्विंकल से शादी से पहले अक्षय बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर चुके हैं। इसमें एक नाम अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी है। शिल्पा और अक्षय ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों ही जगह ये जोड़ी सुपरहिट थी। दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे, मगर दोनों की जोड़ी लंबी नहीं चल सकी। अक्षय और शिल्पा का ब्रेकअप हो गया। दोनों आखिरी बार 17 साल पहले फिल्म ‘धड़कन’ में नजर आए थे। ब्रेकअप के बाद दोनों एक दूसरे को देखना तक नहीं पसंद करते थे, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया। शिल्पा जब 'बिग बॉस' की होस्ट थीं तब अक्षय शो में मेहमान बनकर भी आए थे और शिल्पा से मजाक भी करते दिखे थे। अब शिल्पा और अक्षय एकबार फिर से चर्चा में हैं।

शिल्पा और अक्षय एक बार फिर आमने सामने होंगे, मगर ये तो न ही किसी फिल्म में होगा और न ही रियल लाइफ में, इस बार अक्षय और शिल्पा का सामना छोटे पर्दे पर होगा। जी हां, अभिनेता अक्षय कुमार 3 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो एक कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में सुपर जज के रूप में नजर आएंगे, दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर 2' को जज करने वाले हैं। अब दिलचस्प बात यह कि दोनों शो एक साथ एक ही दिन दो अलग-अलग चैनलों पर लॉन्च होने वाला है। दोनों ही शो 30 सितंबर को रात 8 बजे पहली बार ऑनएयर होगा।

SHILPA AKSHAY
SHILPA AKSHAY

सिर्फ 30 सितंबर ही नहीं, अब से हर शनिवार और रविवार ये दोनों सितारे अलग-अलग चैनल पर एक साथ अपने प्रोग्राम में नजर आएंगे। शिल्पा का शो जहां सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर आएगा, वहीं अक्षय का यह शो स्टार प्लस पर आएगा।  देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस शो पर अपना प्यार लुटाते हैं, और टीआरपी की रेस में कौन सा सितारा आगे होगा।

यहां देखिए दोनों ट्रेलर-

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन