1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ घूमने निकलीं पेरिस, साथ में नहीं हैं निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा के साथ घूमने निकलीं पेरिस, साथ में नहीं हैं निक जोनस

 Published : Nov 19, 2018 10:17 am IST,  Updated : Nov 19, 2018 11:46 am IST

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के शादी की तैयारी चल रही है। लेकिन उससे पहले प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ पेरिस घूमने निकल गई हैं और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों के साथ निक जोनस नहीं होंगे।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के शादी की तैयारी चल रही है। लेकिन उससे पहले प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ पेरिस घूमने निकल गई हैं और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों के साथ निक जोनस नहीं है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द 'देसी गर्ल' से 'विदेशी बहू' बनने वाली हैं। खबर है कि 2 दिसंबर को उनकी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी है जिसकी संगीत सेरेमनी 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका निक जोनस को छोड़ पेरिस में घूम रही हैं। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पेरिस की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह खूब खुश नजर आ रही हैं। लेकिन इस फोटो में उनके मंगेतर निक जोनस कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। फोटो को देखेंगे तो उसमें निक की जगह कोई और प्रियंका से साथ खड़ा है। दरअसल, प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा हैं।

बता दें कि इससे पहले मधु प्रियंका की शादी के वेन्यू का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी। प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यहां एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए प्रिंयका ने शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियं कर ली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। 

गौरतलब है कि पैलेस में शादी की कितनी तैयारियां हो गई है इसके लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इसका जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में भी आजकल बिजी रहती हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही थी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, लेकिन अभी प्रियंका के फैन्स को उनकी शादी की ऑफिशियल डेट का इंतजार है।

आखिर में बता दें कि गुरुवार को मधु जोधपुर पहुंची थीं और एक के बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की थी। इसके बाद वह शुक्रवार की दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गईं थी। वहीं, मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया था। इस दौरान मधु बहुत ही साधारण कपड़ों में दिखीं थी। मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन