1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने अमिताभ के सामने रेखा को ये क्या कह दिया...

ऐश्वर्या ने अमिताभ के सामने रेखा को ये क्या कह दिया...

 Published : Jan 11, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Jan 11, 2016 05:55 pm IST

रविवार 10 जनवरी को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हुए 'स्टार डस्ट अवॉर्ड 2016' में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल था। ऐसे में ऐश्वर्या ने स्टेज पर रेखा से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद और दर्शक हैरान रह गए।

rekha- India TV Hindi
rekha

मुंबई: रविवार 10 जनवरी को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हुए 'स्‍टार डस्‍ट अवॉर्ड 2016' में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल था। ऐसे में ऐश्वर्या ने स्टेज पर रेखा से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद और दर्शक हैरान रह गए, यहां तक कि खुद बिग बी यानी अमिताभ बच्चन भी।

इसे भी पढ़े:- जया बच्चन ने रेखा को लगाया गले

दरअसल ऐश ने 5 साल के बाद फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में कमबैक किया जिसके लिए उन्हें पावर पैक परफॉर्मर के अवार्ड से नवाजा गया था। उन्हें अवार्ड देने के लिए मंच पर रेखा को बुलाया गया। ऐश ने मंच पर आते ही पहले रेखा को सम्मान देते हुए उनके पैर छुए और अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा, "मां के हाथों से अवार्ड पाना सम्मान की बात है।" उनका जवाब देते हुए रेखा ने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि कई वर्षों तक आपकों ऐसे ही अवार्ड देती रहूं।"

ऐश के मुंह से रेखा के लिए मां सुनकर वहां बैठे सभी लोग तो चौंक ही गए थे साथ ही दर्शकों को इस बात से बहुत हैरानी हुई थी। इस मौके पर अमिताभ बच्चन भी वहीं मौजूद थे। वे वहीं पहली पंक्ति में ही बैठे हुए थे। ये तो हर कोई जानती ही है कि रेखा और अमिताभ एक जमाने में एक दूसरे के बहुत करीब थे। अमिताभ और रेखा का अफेयर 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' के दौरान शुरु हुआ था। लेकिन इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया।

कुछ वक्त पहले रेखा और जया को भी 'स्टार स्क्रीन अवॉडर्स' समारोह में एक दूसरे से गले मिलते हुए देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन