1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन, Ponniyin Selvan है फिल्म का नाम

3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन, Ponniyin Selvan है फिल्म का नाम

 Published : Jul 19, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 12:07 am IST

लंबे वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनकी सिनेमाजगत में वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है।

Aishwarya Rai Bachchan announces her next film Ponniyin Selvan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan announces her next film Ponniyin Selvan Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYA RAI BACHCHAN

लंबे वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनकी सिनेमाजगत में वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म 'PS-1' यानी कि 'पोन्नि सेलवम' (Ponniyin Selvan) से वापसी करने जा रही हैं। 

ऐश्वर्या ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'एक सुनहरा युग फिर से आ रहा है। पोन्नि सेलवम यानि कि PS-1 ।' इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना है। इसके पीछे की वजह ऐश्वर्या राय बच्चन का बड़े पर्दे पर तीन साल बाद वापसी करना है। आखिरी बार ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2018 में आई फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं।

PHOTOS: लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने मनाया शानदार बर्थडे, केक के साथ-साथ डेकोरेशन भी दिखा एकदम अलग

'PS-1 यानी कि पोन्नि सेलवम' की बात करें तो निर्देशक ने हाल ही में पुष्टि की है कि लगभग 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी की शूटिंग हैदराबाद और मध्य प्रदेश में पूरी की जा सकती है। इस फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है फिल्म के बजट का बड़ा हिस्सा राजसी मंदिरों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया है क्योंकि तमिलनाडु में ऐतिहासिक रूप से प्रासंगिक मंदिरों के अंदर किसी भी फिल्म की शूटिंग की अनुमति नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन