1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की 8 साल की बेटी आराध्या ने बनाया स्कैच

कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की 8 साल की बेटी आराध्या ने बनाया स्कैच

 Published : May 04, 2020 06:38 am IST,  Updated : May 04, 2020 01:36 pm IST

आराध्या ने इस संकट की घड़ी में देश की सेवा में जुटे डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मियों और सेना के जवानों का स्कैच बनाया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की...- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या ने कोरोना वॉरियर्स के लिए बनाया स्कैच Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की 8 साल की बेटी आराध्या बच्चन ने कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देने के लिए एक स्कैच बनाया है। साथ ही घर पर सुरक्षित रहने की अपील की है। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है। 

ऐश्वर्या ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'मेरी प्यारी आराध्या का प्यार और आभार...'। 

वहीं, अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तुमने महसूस किया.. तुमने समझता.. जाहिर किया... भले ही तुम आठ साल की क्यों ना हो.. ये पोती आराध्या की तरफ से'

आराध्या ने इस संकट की घड़ी में देश की सेवा में जुटे डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मियों और सेना के जवानों का स्कैच बनाया है। उन्हें धन्यवाद कहा है। साथ ही घर का आकार देते हुए उसमें अपने माता-पिता संग खुद की तस्वीर बनाई है और घर पर रहें और सुरक्षित रहें का संदेश लिखा है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस घातक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है और लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन