1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या और मां के साथ इस तरह मनाया रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या और मां के साथ इस तरह मनाया रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

 Published : Aug 28, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 04:25 pm IST

रविवार को देशभर में रक्षाबंधन की खूब धूम देखने को मिली। सभी ने मिलकर भाई बहन के इस खूबसूरत दिन को सेलिब्रेट किया। इसके बाद से लगातार फिल्मी सितारे भी रक्षाबंधन की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

रक्षाबंधन- India TV Hindi
रक्षाबंधन Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: बीते रविवार को देशभर में रक्षाबंधन की खूब धूम देखने को मिली। सभी ने मिलकर भाई बहन के इस खूबसूरत दिन को सेलिब्रेट किया। इसके बाद से लगातार फिल्मी सितारे भी रक्षाबंधन की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रक्षाबंधन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी मां और लाडली बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या को हाल ही में फिल्म फने खान में देखा गया था। जिसमें उनका साथ दिया था राजकुमार राव और अनिल कपूर दिखे थे।

 इस फोटो में अराध्या अपनी नानी के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

तीसरी फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि ये फोटो ऐश्वर्या की भाभी सिरमा राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि अराध्या अपने मामा के भाइयों को मिठाई खिलाते नजर आ रही हैं।

रक्षाबंधन
रक्षाबंधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन