1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने 'भगत सिंह' और 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की फोटो शेयर कर दिया #18YearChallenge

अजय देवगन ने 'भगत सिंह' और 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की फोटो शेयर कर दिया #18YearChallenge

 Published : Jan 19, 2020 07:47 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 07:47 am IST

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अजय ने सोशल मीडिया पर #18 yearchallenge दिया है।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर 18 year challenge शेयर किया है।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर 2002 में आई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 2020 की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की फोटो शेयर करते हुए 18 year Challenge दिया है। अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- #18YearChallenge #TheLegendOfBhagatSingh #TanhajiTheUnsungWarrior

आपको बता दें अजय देवगन की फिल्म 'भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी क्योंकि उस हफ्ते 3 फिल्में रिलीज हुई थी। मगर 2020 में रिलीज हुई तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है।

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की बात करें तो फिल्म में अजय के साथ सैफ अली खान और काजोल अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। यह फिल्म महाराज शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालसुरे पर आधारित है। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है और यह 10 जनवरी को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन