1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट का ऐलान, अगले साल 3 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट का ऐलान, अगले साल 3 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

 Published : Sep 30, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 05:58 pm IST

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर 'मैदान' का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है।

ajay devgn film Maidaan Releasing worldwide on 3rd June 2022 latest news in hindi- India TV Hindi
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अगले साल रिलीज होगी  Image Source : INSTA: AJAYDEVGN

अजय देवगन आने वाली स्पोर्ट्स फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म अगले साल 3 जून को रिलीज होगी। इसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने 1950 से 1963 में अपनी मृत्यु तक भारतीय राष्ट्रीय टीम को कोचिंग और प्रबंधन किया। माना जाता है कि इन्होंने आधुनिक भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल दिया था।

इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा- 'मैदान, एक ऐसी कहानी जो हर भारतीय के साथ गूंजेगी, एक ऐसी फिल्म जिसके बारे में मैं बहुत दृढ़ता से महसूस करता हूं। अपने कैलेंडर पर तारीख को चिह्नित करें। 3 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।'

अजय इस फिल्म के अलावा 'मेडे', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'RRR' में नज़र आएंगे। अजय देवगन और निर्माता दिल राजू ने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘नांधी’ को हिंदी में बनाने की घोषणा की थी। 

अजय एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी 'द बिग बुल' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इससे पहले 'त्रिभंग' भी आई थी। उनकी होम प्रोडक्शन 'मेडे' का निर्देशन भी कर रही है।  

इसके अलावा उनके पास वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' भी है। उनके इस नए शो से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। वो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन