1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : अजय देवगन की फिल्म ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : अजय देवगन की फिल्म ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Jan 14, 2020 06:50 am IST,  Updated : Jan 14, 2020 02:14 pm IST

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' तीन दिन में 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब फिल्म का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

tanhaji: the unsung warrior- India TV Hindi
तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑपिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म तीन दिन में ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अब फिल्म का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने चौथे दिन लगभग 13.75 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके मुताबिक फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 75.68 करोड़ के लगभग हो जाएगा। फिल्म ने तीसरे दिन  26.08 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिल्म की बात करें तो यह शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी पर आधारित है। फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध दिखाया गया है। कैसे मुगलों से लड़कर तानाजी एक बार फिर मराठाओं का झंडा लहराते हैं।

तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन के साथ काजोल उनकी पत्नी सावित्रा बाई का किरदार निभाती नजर आई हैं। वहीं सैफ अली खान विलेन उदयभान के किरदार में खूब जचे हैं। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन