1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने पॉजिटिव मैसेज के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीतेंगे

अजय देवगन ने पॉजिटिव मैसेज के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीतेंगे

 Published : Jun 24, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 08:26 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने इस मुश्किल समय में पॉजिटिव मैसेज के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन Image Source : INSTAGRAM/AJAYDEVGN

कोरोनावायरस महामारी के बीच अभिनेता अजय देवगन इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि दुनिया एक बार फिर से ठीक होकर उठ खड़ी होगी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस पॉजिटिव मैसेज को साझा किया।

उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, "हम उठेंगे, ठीक होंगे और जीत हासिल करेंगे! हैशटैगगुडवाइव्स हैशटैगस्टेसेफ।"

उनके इस संदेश को लोगों ने खूब पसंद किया। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर ईमोजी से प्रशंसकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

अभिनय की बात करें, तो अजय ने नए वेब शो 'लाल बाजार' के ट्रेलर में अपनी आवाज दी है। इस बीच, साल 2017 में आई उनकी कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म होगी, जिसे न्यूजीलैंड में दोबारा रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "न्यूजीलैंड सरकार ने सिनेमाघरों में गोलमाल अगेन को फिर से जारी करने का फैसला लिया है। कोविड के बाद ये सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। गोलमाल अगेन के साथ 25 जून को वहां के थिएटर्स खुल रहे हैं। किसी ने सही ही कहा है - 'द शो मस्ट गो ऑन।"'

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन