1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आकाश अंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन: मलाइका-अर्जुन, आलिया-रणबीर, करण जौहर सहित कई सेलेब्स स्विट्जरलैंड के लिए रवाना

आकाश अंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन: मलाइका-अर्जुन, आलिया-रणबीर, करण जौहर सहित कई सेलेब्स स्विट्जरलैंड के लिए रवाना

 Published : Feb 25, 2019 11:37 am IST,  Updated : Feb 25, 2019 11:39 am IST

बी टाउन सेलेब्स का हुजूम कल रात कलिना एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जी हां मौका ही कुछ ऐसा था, दरअसल बात यह थी कि आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी 23 से 25 फरवरी के बीच स्विजरलैंड में होनी है और इसमें अपनी उपस्थिती दर्द करवाने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स स्वीटजरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली: बी टाउन सेलेब्स का हुजूम कल रात कलिना एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जी हां मौका ही कुछ ऐसा था, दरअसल बात यह थी कि आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी 23 से 25 फरवरी के बीच स्विजरलैंड में होनी है और इसमें अपनी उपस्थिती दर्द करवाने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स स्वीटजरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च 2019 को शादी करने जा रहे हैं और इससे पहले प्री-वेडिंग पार्टी शुरु हो चुकी है।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।शादी से पहले आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी की चर्चा है।इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचने वाले हैं।रिपोर्ट के मुताबिक यह पार्टी 23 से 25 फरवरी के बीच स्विजरलैंड में होनी है।पार्टी में पहुंचने के ल‍िए स्टार्स न‍िकल चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा

हाल ही में जीवीके ग्रुप के चेयरमैन संजय रेड्डीअपनी पत्नी पिंकी रेड्डी के साथ सेलिब्रेशन के लिए रवाना होते हुए की एयरपोर्ट की तस्वीरें सामने आई हैं।उनके साथ कपूर खानदार के आदर जैन और अरमान जैन सेलिब्रेशन के लिए स्विजरलैंड रवाना हो गए हैं।रिपोर्ट के मुताबबिक पार्टी में रणबीर कपूर, करण जौहर, के पहुंचने की उम्मीद है।दोनों स्टार्स आकाश अंबानी के बेहद करीबी हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

बता दें आकाश और श्लोका की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।सोमवार रात मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया।इस प्रोग्राम में फालगुनी पाठक ने परफॉर्म किया था।फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया सामने आए थे।आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का भव्य समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा।शाही शादी का जश्न तीन दिन तक चलेगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 मार्च को आकाश अंबानी की बारात शाम 3।30 बजे मुंबई में स्थित जियो सेंटर जाएगी।इसके बाद 10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलेब्रेशन होगा।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

साल 2018 में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी चर्चा में रही थी।अब उनके बड़े बेटे की शादी की तैयार‍ियां शुरू हुई हैं।बीते दिनों आकाश की शादी का कार्ड लेकर नीता अंबानी परिवार संग मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन