1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आकृति कक्कड़ का नया गाना 'जॉबलेस' रिलीज को तैयार, तिग्मांशु धूलिया अपनी फिल्म में करेंगे शामिल

आकृति कक्कड़ का नया गाना 'जॉबलेस' रिलीज को तैयार, तिग्मांशु धूलिया अपनी फिल्म में करेंगे शामिल

 Published : Mar 09, 2019 10:01 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 10:01 am IST

 गायिका आकृति कक्कड़ का कहना है कि उन्होंने गीत 'जॉबलेस' को अपने निजी अनुभव से तैयार किया है और वह यह जानकर बेहद खुश व हैरान हुईं जब उन्हें पता चला कि फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने गीत को 'मिलन टॉकीज' में शामिल करने का फैसला किया है। आकृति ने इस गाने को सुकृति और प्रकृति के साथ गाया है। 

akriti kakkar- India TV Hindi
akriti kakkar

नई दिल्ली: गायिका आकृति कक्कड़ का कहना है कि उन्होंने गीत 'जॉबलेस' को अपने निजी अनुभव से तैयार किया है और वह यह जानकर बेहद खुश व हैरान हुईं जब उन्हें पता चला कि फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने गीत को 'मिलन टॉकीज' में शामिल करने का फैसला किया है। आकृति ने इस गाने को सुकृति और प्रकृति के साथ गाया है। 

आकृति ने एक बयान में कहा, "मैंने अपने उस समय के प्रेमी और अब पति के लिए अपने निजी अनुभव से 'जॉबलेस' तैयार किया था। मैंने यह कहते हुए इसे लिखा था कि 'जब वह शहर से बाहर जाते हैं तो मैं 'जॉबलेस' महसूस करती हूं और मेरी ओर ध्यान नहीं देते कि मैं कैसे पूरा दिन उनकी ओर से मैसेज आने की उम्मीद में फोन देखते रहती हूं?"'

उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि यह प्यार का साइड इफेक्ट है और यह जानते हुए कि यह हमें कितना उन्मादी बना देता है, हम फिर भी प्यार में होना पसंद करते हैं। गीत किसी तरह से तिग्मांशु सर के पास पहुंच गया और उन्होंने दो साल पहले मुझसे संपर्क किया कि वह इसे 'मिलन टॉकीज' में शामिल करना चाहेंगे।"

गायिका हैरान रह गईं और बेहद खुश भी हुईं। फिल्म 'मिलन टॉकीज' एक प्रेम कहानी है। अली फैजल और श्रद्धा श्रीनाथ अभिनीत यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन