1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2.0 का नये पोस्टर में दिखा अक्षय का दिखा खूंखार चेहरा, बोले- ‘हो जाइए तैयार 3D में देखने के लिए’

2.0 का नये पोस्टर में दिखा अक्षय का दिखा खूंखार चेहरा, बोले- ‘हो जाइए तैयार 3D में देखने के लिए’

 Published : Nov 15, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 02:42 pm IST

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 के पोस्टर्स और टीजर आते रहते हैं, लोग यह फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

2.0- India TV Hindi
2.0

मुंबई: बॉलीवुड के मशूहर खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का हाल ही में एक पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में उनका लुक बेहद डरावना नजर आ रहा है। इस फिल्म में रजनीकांत, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह 2010 में आई फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा भाग है। रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अक्षय समय-समय पर इस फिल्म के पोस्टर्स और लुक शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। कुछ देर पहले अक्षय ने इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें वह बेहद डरावने लग रहे है। बता दें, पोस्टर में उनका चेहरा करोड़ों मोबाइल फोन्स को जोड़ कर बनाया हुआ दिख रहा है। पोस्टर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, 'तैयार हो जाइए 3D में देखने के लिए 29 नवंबर को देखें नई फिल्म'।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा सकती, अब बस फैन्स को इंतजार है फिल्म के रिलीज होने का। 2.0 इस महीने की 29 तारीख को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। इस फिल्म को हिन्दी, तमिल, तेलुगु तीनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन