1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के साथ यूं की मुलाकात, दीपिका पादुकोण और विराट कोहली भी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो में आ सकते हैं नज़र

अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के साथ यूं की मुलाकात, दीपिका पादुकोण और विराट कोहली भी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो में आ सकते हैं नज़र

 Published : Feb 01, 2020 03:24 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 03:24 pm IST

अक्षय कुमार के बाद दीपिका पादुकोण और विराट कोहली भी बेयर ग्रिल्स के शो में शामिल हो सकते हैं। 

akshay kumar bear grylls man vs wild show- India TV Hindi
बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार

टीवी के फेमस सर्वाइवल शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स इन दिनों भारत के जंगलों में समय बिता रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नज़र आ चुके हैं। फिर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शूटिंग की और अब अक्षय कुमार के साथ उनकी शूट की फोटोज वायरल हो रही हैं।

बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में शूटिंग की थी। फिर उन्हें अक्षय कुमार के साथ नए एपिसोड की शूटिंग करते देखा गया। फोटोज में बेयर और अक्षय एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों मशहूर हस्तियों ने करीब 6 घंटे तक साथ में समय बिताया। 

Watch: सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई की सड़कों पर चलाई बुलेट, एक्ट्रेस को देखने के लिए उमड़ पड़ी फैंस की भीड़

खबरों की मानें तो अक्षय कुमार के बाद दीपिका पादुकोण और विराट कोहली भी बेयर ग्रिल्स के शो में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दीपिका पहली भारतीय महिला और बॉलीवुड एक्ट्रेस होंगी, जो ग्रिल्स के शो में नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन