1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना की नकल उतारते दिखे अक्षय कुमार, पत्नी ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

ट्विंकल खन्ना की नकल उतारते दिखे अक्षय कुमार, पत्नी ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

 Published : Dec 17, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Dec 17, 2020 01:20 pm IST

ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

akshay kumar twinkle khanna- India TV Hindi
ट्विंकल खन्ना की नकल उतारते दिखे अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM: TWINKLERKHANNA

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर सेट पर अपने को-स्टार्स के साथ मस्ती करते हैं। हालांकि, इस बार वो अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के कोल्ड शोल्डर टॉप की नकल उतारते नज़र आए। ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। 

दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने कोल्ड शोल्डर टॉप पहना हुआ था। फिर क्या था, अक्षय ने भी अपनी टीशर्ट को हल्का सा खींचकर ट्विंकल की नकल कर ली। दोनों के एक्सप्रेशंस भी मजेदार लग रहे हैं।  

अक्षय कुमार की 'राम सेतू' 2022 की दिवाली पर होगी रिलीज, 2021 में शुरू होगी शूटिंग- रिपोर्ट

ट्विंकल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- साथ चलने के दौरान एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हुए.. डूड, इसके बाद तुम्हें वाकई में एक से कई ज्यादा कोल्ड शोल्डर मिलने वाले हैं। (YouMakeMyHeartHumAHappySongSometimes

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, अतरंगी रे, राम सेतु, बेल बॉटम और रक्षाबंधन जैसी मूवीज में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन