1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैच के दौरान अक्षय कुमार ने लहराया उल्टा तिरंगा, झेलनी पड़ रही है आलोचना

मैच के दौरान अक्षय कुमार ने लहराया उल्टा तिरंगा, झेलनी पड़ रही है आलोचना

 Published : Jul 24, 2017 01:03 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 01:03 pm IST

लंदन के लॉर्ड्स मैदान में आयोजित किया भारत और इंग्लैंड के महिला क्रिकेट के फाइनल मैच के लिए दुनियाभर में मौजूद लोगों के बीच उत्सुकता देखने को मिली। इस मैच के लिए न सिर्फ आम लोगों में बल्कि फिल्मी हस्तियों भी काफी उत्साहित थीं।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में आयोजित किया भारत और इंग्लैंड के महिला क्रिकेट के फाइनल मैच के लिए दुनियाभर में मौजूद लोगों के बीच उत्सुकता देखने को मिली। इस मैच के लिए न सिर्फ आम लोगों में बल्कि फिल्मी हस्तियों भी काफी उत्साहित थीं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस मैच को देखने और भारतीय टीम का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए लॉर्ड्स मैदान पहुंचे। यहां की तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, इस तस्वीर में वह अपने हाथ में तिरंगा पकड़े लहराते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब अपनी इसी तस्वीर के कारण अक्षय सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल उनकी इस तस्वीर में चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें उन्होंने अपने हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि तिरंगे में केसरिया रंग ऊपर की ओर होता है जबकि इस तस्वीर में अक्षय ने जिस तरह से तिरंगा पकड़ा हुआ है उसमें केसरिया रंग नीचे की ओर और हरा रंग ऊपर की ओर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते ही लाखों ने इसे लाइक तो किया, लेकिन खिलाड़ी कुमार को सलाह भी  दे डाली कि उन्हें तिरंगा उल्टा है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। लोगों ने यह तक कह डाला कि कम से कम तिरंगे की तो इज्जत करो अक्षय। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने तो नागरिकता पर भी सवाल उठाने शुरु कर दिए। लेकिन बता दें कि अक्षय के पास भारत के अलावा कनाडा की नागरिकता है।

जहां एक तरफ मैच के दौरान वह महिला क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते हुए दिखे, वहीं मैच खत्म होने के बाद उन्होंने टीम की प्लेयर्स से बातचीत भी की। उन्होंने दो खिलाड़ियों से बात करते हुए भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यहां पहुंचने से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह इस मैच के लिए कितने उत्साहित हैं। (महिला क्रिकेट टीम पर ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट, फिर मचा बवाल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन