1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय का बड़ा खुलासा, हमेशा पर्स में रखते हैं इस कॉमेडियन की तस्वीर

अक्षय का बड़ा खुलासा, हमेशा पर्स में रखते हैं इस कॉमेडियन की तस्वीर

 Published : Sep 13, 2017 10:14 am IST,  Updated : Sep 13, 2017 10:14 am IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। वह एक्शन सीन्स को जितने जबरदस्त ढंग से पर्दे पर उतारते हैं, उतने ही माहिर वह अपनी कॉमिक टाइमिंग में भी हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा...

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्मों में तो अपने जादूई अंदाज से दुनियाभर के दर्शकों को अपना दीवाना बना ही चुके हैं। अब एक बार फिर से वह अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेकिन इस बार वह किसी फिल्म में नहीं बल्कि टीवी शो में नजर आने वाले हैं। जी हां, हाल ही में खबर आई है कि अब आगामी कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में सुपर जज की कुर्सी संभालते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में अक्षय ने बताया है कि वह हमेशा पर्स में जाने माने दिवंगत अभिनेता चार्ली चैपलीन की तस्वीर रखते हैं। साथ ही अक्षय ने कहा कि वह हमेशा ही सबसे महान मनोरंजनकर्ता रहे हैं।

अक्षय ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि आज भी चार्ली चैपलीन सबसे महान मनोरंजनकर्ता हैं। आज तक मेरे पर्स में उनकी तस्वीर रहती है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके कहे हुए शब्दों पर भरोसा करती हूं 'जिंदगी को अगर करीब से देखा जाए तो यह किसी ट्रैजडी से कम नहीं, लेकिन इसे दूर से देखें तो यह एक कॉमेडी है।'" बता दें कि इस आगामी शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी जज के रूप में नजर आएंगे। (Kaun Banega Crorepati 9: गलत अनुमान की वजह से कन्टेस्टेंट ने खोए 1.5 लाख रुपए)

गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म में अपना पहला लुक शेयर किया था। इस फिल्म में उनके साथ छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय भी अहम किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म अगले साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि अक्षय का आगामी शो स्टार प्लस पर 'डांस प्लस' के वक्त पर प्रसारित किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन