1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' में अक्षय करेंगे आग का स्टंट

रोहित शेट्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' में अक्षय करेंगे आग का स्टंट

 Published : Mar 10, 2019 10:41 am IST,  Updated : Mar 10, 2019 10:41 am IST

यहां एक कार्यक्रम में आग का स्टंट कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर आग से खेलने के लिए तैयार हैं। कई फिल्मों और शोज में खतरनाक स्टंट करने के लिए प्रसिद्ध अक्षय टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' के ग्रांड फिनाले में स्टंट करेंगे।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar Image Source : INSTAGRAM/ROHIT SHETTY

नई दिल्ली: यहां एक कार्यक्रम में आग का स्टंट कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर आग से खेलने के लिए तैयार हैं। कई फिल्मों और शोज में खतरनाक स्टंट करने के लिए प्रसिद्ध अक्षय टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' के ग्रांड फिनाले में स्टंट करेंगे।

शो के होस्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा तैयार किए गए स्टंट में जलती हुई कारों का पीछा करते अक्षय के पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक चल रहा है। स्टंट की एक झलकी साझा करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "'केसरी' के लिए यह 'फ्लेमिंग वीक' (आग का सप्ताह) है। 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए रोहित के साथ वार्मअप करते हुए।"

इसके साथ उन्होंने जलती हुई कारों के करीब 'सिंबा' के निर्देशक के साथ वाली एक फोटो भी पोस्ट की। अपने पिछले फायर स्टंट पर अपनी पत्नी ट्विंकल के ट्वीट का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा, "और हां, मेरी पत्नी को मत बताना।"

इसी महीने यहां अपनी परियोजनाओं का प्रचार करते समय अक्षय ने अपने शरीर पर आग लगा ली थी। बाद में उनकी पत्नी ट्विंकल ने ट्वीट किया था, "बकवास। अब मुझे पता चला कि आपने खुद को आग लगाने का फैसला कर लिया है। अगर अभी बच गए तो.. घर आओ मैं आपकी हत्या कर दूंगी। ईश्वर मेरी मदद करें।"फिल्म की बात करें तो अक्षय की फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन