1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंदन घूमते वक्त अक्षय कुमार को याद आया बचपन, मिस कर रहे हैं 'रतलाम की गलियां'

लंदन घूमते वक्त अक्षय कुमार को याद आया बचपन, मिस कर रहे हैं 'रतलाम की गलियां'

 Published : Aug 18, 2021 07:40 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 12:22 pm IST

मौजूदा वक्त में अक्षय कुमार लंदन में हैं और उन्होंने मंगलवार को अपने क्वारंटीन पीरियड को खत्म करने की खुशी में वहां के स्थानीय इलाकों की सैर की।

Akshay Kumar- India TV Hindi
लंदन घूमते वक्त अक्षय कुमार को याद आया बचपन, मिस कर रहे हैं 'रतलाम की गलियां' Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

अभिनेता अक्षय कुमार को इन दिनों 'रतलाम की गलियां' याद आ रही हैं। मौजूदा वक्त में अक्षय कुमार लंदन में हैं और उन्होंने मंगलवार को अपने क्वारंटीन पीरियड को खत्म करने की खुशी में वहां के स्थानीय इलाकों की सैर की। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने साझा किया कि उन्होंने क्वारंटीन खत्म कर लिया है और वह शहर का दौरा करने के लिए निकले थे।

उन्होंने लिखा, "आज लंदन में अपना क्वारंटीन खत्म किया और कुछ ताजी हवा के लिए बाहर निकला," उन्होंने एक तस्वीर को शेयर करते हुए ये बाते लिखीं। अभिनेता की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में वह एक बुलेवार्ड के माध्यम से साइकल की सवारी कर रहे हैं। 

अक्षय ने यह भी बताया कि कैसे बैकग्राउंड में हरे भरे पेड़ों के बीच उनके साइकिलिंग सेशन ने उन्हें मध्य प्रदेश के 'रतलाम की गलियों' की याद दिला दी।

उन्होंने कहा, "चारों ओर का नजारा मुझे तुरंत रतलाम लेकर चला गया। जहां मुझे बचपन के दौरान गर्मियों की छुट्टियों में जाना याद आता है। मैं जहां भी देखता, मुझे रतलाम की गलियां दिखाई देती थीं।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बार अक्षय कुमार की फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। अभिनेता के साथ लारा दत्ता भूपति और वाणी कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन