1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने बताया सेंसर बोर्ड ने 'टॉयलेट...' पर 8 नहीं बल्कि इतने कट लगाए

अक्षय कुमार ने बताया सेंसर बोर्ड ने 'टॉयलेट...' पर 8 नहीं बल्कि इतने कट लगाए

 Published : Aug 10, 2017 08:16 am IST,  Updated : Aug 10, 2017 08:16 am IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय की इस फिल्म की इस फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल चुकी है। कहा जा रहा था कि सीबीएफसी ने इसमें 8 कट लगाने की आदेश दिया है।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय की इस फिल्म की इस फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल चुकी है। कहा जा रहा था कि सीबीएफसी ने इसमें 8 कट लगाने की आदेश दिया है। हालांकि इस मामले पर अब बुधवार को अक्षय ने कहा कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा तीन कट के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही मीडिया की उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा गया था कि उनकी फिल्म को 8 कट दिए गए हैं।

अक्षय ने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया, "मैंने खबर पढ़ी कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 8 या 9 कट दिए हैं, लेकिन यह गलत है। हमारी फिल्म को 3 मौखिक कट मिले हैं।" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय ने कहा, "मुझे एक कट पूरी तरह से याद है। उन्होंने 'हरामी' शब्द और 2-3 मौखिक शब्द हटाने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई कि फिल्म को 8 कट मिले हैं। मैं खुद हैरान हूं।" अक्षय यहां आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए सह-कलाकार भूमि पेडनेकर और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के साथ उपस्थित हुए।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की विशेष स्क्रीनिंग के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, "उन्हें यह फिल्म दिखाते हुए अच्छा लगता, लेकिन मुझे पता है कि उन्हें फिल्म देखने के बजाय देश के लिए बहुत कुछ करना है, लेकिन हां, हम यह फिल्म उन्हें दिखाना पसंद करेंगे।" श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा समर्थित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन