1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने यूके में गुरुद्वारा में मत्था टेका, शेयर की तस्वीर

अक्षय कुमार ने यूके में गुरुद्वारा में मत्था टेका, शेयर की तस्वीर

 Published : Sep 25, 2020 06:33 am IST,  Updated : Sep 25, 2020 02:37 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग यूके में कर रहे हैं। यूके में अक्षय गुरुद्वारे गए। जहां की तस्वीर उन्होंने शेयर की है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR

सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे हैं। अक्षय ने गुरुवार को ब्रिटेन में अपने व्यस्त आउटडोर शूट में से कुछ समय निकाला और गुरुद्वारा में मत्था टेका।

गुरुद्वारा की कुछ यादें साझा करते हुए अक्षय ने कहा, "आज की धन्य सुबह..आज इस गुरुद्वारा में 10 मिनट बिताए। मैंने शांति का अनुभव किया, जो मेरे पास महीनों से नहीं थी।"

अक्षय ने गुरुद्वारा में प्रार्थना करते हुए एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपने सिर पर कपड़ा बांधे हुए हैं।

जैकी भगनानी ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेकने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है

अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के साथ अपने परिवार के साथ भी समय बिता रहे हैं। कुछ समय पहले ही अक्षय ने अपना और बेटे आरव का जन्मदिन स्कॉटलैंड में मनाया था। आरव के बर्थडे पर अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- विश्वास नहीं कर सकता कि यह दिन आ गया है। मेरे बेटे को 18 वां जन्मदिन मुबारक हो !! बड़ा या छोटा मैं तुम्हें अपनी बाहों में ले जाऊंगा, जब तक तुम्हारा मुझे अपने साथ ले जाने का समय नहीं आता। अब तुम मुझसे ज्यादा लम्बे हो, मुझसे ज्यादा सुंदर,मेरे दिल से 10 गुना बड़ा आकारा। इसमें आपके होने का फायदा दुनिया को ही मिल सकता है। मेरा प्यारऔर प्रार्थना, आपके पिता।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही सूर्यवंशी और लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन के चलते सूर्यवंशी की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। वहीं लक्ष्मी बॉम्ब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन