1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gold IMAX new trailer: फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाते नजर आए अक्षय कुमार

Gold IMAX new trailer: फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ाते नजर आए अक्षय कुमार

 Published : Aug 02, 2018 10:04 am IST,  Updated : Aug 02, 2018 10:04 am IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। खिलाड़ी कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर अब अपनी इस फिल्म का नया आईमैक्स ट्रेलर रिलीज किया है।

Gold- India TV Hindi
Gold

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। खिलाड़ी कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर अब अपनी इस फिल्म का नया आईमैक्स ट्रेलर रिलीज किया है। इसकी शुरुआत में ही वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "अब इंडिया आजाद होने वाला है इसके हम इंडिया को ओलंपिक में लेकर जाएगा।" इसके बाद से ही अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। इस ट्रेलर में अक्षय देश को 'गोल्ड' मेडल दिलाने के लिए कई मुसीबतों का सामना करते दिख रहे हैं।

हालांकि इस ट्रेलर में सिर्फ अक्षय अपनी हॉकी टीम के साथ दिखाई दे रही हैं। जबकि मौनी रॉय का इसमें कई जिक्र तक नहीं है। इस ट्रेलर को जारी करते हुए अक्षय ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "आईमैक्स में करें गोल्ड का अनुभव, इसी 15 अगस्त।" गौरतलब है कि इससे पहले 'बाहूबली 2: द कनक्लूजन', 'पद्मावत' और 'धूम 3' जैसी फिल्में भी आईमैक्स पर रिलीज हो चुकी हैं।

'गोल्ड' की पूरी टीम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता अक्षय का कहना है कि, "देश में खेल को और ज्यादा अहमियत दिए जाने की जरूरत है। गोल्ड का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।" बता दें कि फिल्म में छोटे पर्दे की 'नागिन' कही जाने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म से वह अपनी बॉलीवुड की पारी शुरू करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन