1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय चाहते हैं इस विषय को लेकर हो सकारात्मक चर्चा

अक्षय चाहते हैं इस विषय को लेकर हो सकारात्मक चर्चा

 Published : Aug 08, 2017 06:43 am IST,  Updated : Aug 08, 2017 06:43 am IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह स्वच्छता को लेकर लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय...

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह स्वच्छता को लेकर लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के दौरान 24 शौचालयों का अनावरण करने में जुटे हुए हैं। खिलाड़ी कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य देश में स्वच्छता के बारे में सकारात्मक चर्चा को फैलना है। अक्षय का मानना है कि शौचालय एक वर्जित विषय है, लेकिन वह लोगों को इस बात का एहसास दिलाना चाहते हैं कि यह सभी की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।

अक्षय ने सोमवार को जयपुर, दिल्ली, रेवाड़ी, मोहाली, करनाल, पानीपत, कोटा, यमुना नगर, नारनौल और गुरुग्राम में स्थापित शौचालयों की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये गतिविधि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के लोकाचार को प्रतिबिंबित करती है। जो खुले में शौच के मुद्दे को सामने रख रही है और वह भी हास्य के तरीके से।

अक्षय ने कहा, "शौचालय देश में एक वर्जित विषय हो सकता है, लेकिन यह हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा है। हम इसे हल्के में ही लेते हैं। यह अभियान भले ही छोटा है, लेकिन आशा है कि फिल्म की टीम की ओर से किए गए अहम योगदान के कारण लोग इस स्वच्छता के विषय को अपने जीवन में सकारात्मक रूप में लेंगे।" उन्हें आशा है कि इस फिल्म और अभियान के जरिए लोगों में इस महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति जागरुकता पैदा होगी। बता दें कि फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर रही हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन