1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय खन्ना ने किया पिता विनोद खन्ना के पसंदीदा गाने का खुलासा

अक्षय खन्ना ने किया पिता विनोद खन्ना के पसंदीदा गाने का खुलासा

 Published : Jul 07, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 02:34 pm IST

विनोद खन्ना आज बेशक हमारे बीच मौजूद न हो, लेकिन वह अपनी फिल्मों और गानों के दम पर हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि...

vinod- India TV Hindi
vinod

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना आज बेशक हमारे बीच मौजूद न हो, लेकिन वह अपनी फिल्मों और गानों के दम पर हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि उन पर फिल्माए गाने भी फैंस के बीच खूब पसंद किए। लेकिन हाल ही में उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने अपने पिता के पसंदीदा गाने का खुलासा किया है।

अक्षय का कहना है कि 1974 में आई फिल्म 'इम्तिहान' का गाना 'रुक जाना नहीं' उनके दिवंगत पिता विनोद खन्ना का पसंदीदा गाना था। गौरतलब है कि अभिनेता से राजनेता बने खन्ना का इस साल की शुरुआत में निधन हो गया। दरअसल अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह अपनी सह-कलाकार और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ बच्चों के गायन वाले रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन-6' में पहुंचे। दोनों कलाकार उस समय भावुक हो गए जब एक प्रतियोगी धीरून टिकू ने विनोद खन्ना पर फिल्माया गया गाना 'रुक जाना नहीं' गाया।

इस पर अक्षय ने कहा, "यह मेरे पिता का पसंदीदा गाना था और आपने इसे बेहद खूबसूरती के साथ गाया। मुझे बहुत खुशी है कि मैं आपको यह गाना गाते देख सका। यह बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।" श्रीदेवी ने कहा, "यह मेरे पसंदीदा गानों में से भी एक है। आपने इसे भावनाओं में डूबकर और जुनून के साथ गाया। आप उम्दा गायक हैं और ऐसे ही अच्छा गाते रहें।" शो के इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार को जीटीवी पर होगा। शशि कपूर ने 43 साल पहले ही अपनी फिल्म में कर दी थी GST की भविष्यवाणी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन