1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान करेंगे 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच ‘टाइगर जिंदा है’ का एक्शन सीन

सलमान खान करेंगे 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच ‘टाइगर जिंदा है’ का एक्शन सीन

 Published : Aug 29, 2017 11:57 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 11:57 am IST

सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक बार फिर सलमान के साथ कटरीना कैफ को रोमांस करते हुए देखा जाएगा।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक बार फिर सलमान के साथ कटरीना कैफ को रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। पिछले कुछ वक्त से फिल्म के सेट कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो इस बेसब्री को और बढ़ा देती हैं। हाल ही में अली अब्बास ने फिल्म के बारे में एक दिलचस्प बात का खुलास करते हुए बताया है कि इसमें जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे और इसमें 10,000 राउंड गोलीबारी होगी।

फिल्म के निर्माताओं ने सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म को इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है। बता दें कि 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग आस्ट्रिया और अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। अली अब्बास ने रविवार को ट्विटर के जरिए एक तस्वीर शेयर की, जहां बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के बंदूक देखे जा सकते हैं।

अली ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "10,000 राउंड गोलीबारी के लिए तैयार..'टाइगर जिंदा है'।" गौरतलब है कि यह फिल्म वर्ष 2012 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। पिछली फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच सराहा गया था, अब फैंस को इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। (OMG! राम रहीम के कारण मुश्किलों में फंसी आलिया भट्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन