1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में कुकिंग कर रही हैं आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने शेयर की ये फोटो

लॉकडाउन में कुकिंग कर रही हैं आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने शेयर की ये फोटो

 Published : Apr 13, 2020 09:58 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 09:58 am IST

आलिया भट्ट जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।

alia bhatt lockdown- India TV Hindi
आलिया भट्ट लॉकडाउन में कर रही हैं ये काम Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में बॉलीवुड की अन्य हस्तियों की तरह आलिया भट्ट भी घर में कैद हैं, लेकिन इस समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने किचन में जाकर खान बनाया। आलिया की बहन शाहीन ने एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शाहीन ने कैप्शन में लिखा है, 'लिटिल पुटिंग, मेकिंग पुडिंग।' इससे पहले खबरें आई थीं कि आलिया और उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर सिंह सेल्फ आइसोलेशन में एक साथ रह रहे हैं, लेकिन शाहीन के फोटो पोस्ट करने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके साथ शाहीन भी मौजूद हैं।

आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर खुद की फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो टेबल पर सिर रखकर पोज दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'क्या आप अभी भी जादू में भरोसा करते हैं? हां, मैं करती हूं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले आलिया भट्ट, रणबीर और अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही थीं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन