मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहली बार अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। आलिया और रणबीर दोनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं, खबरें आईं कि आलिया और रणबीर अगले साल 2019 में ही शादी कर लेंगे। इस बारे में जब आलिया से पूछा गया कि वो शादी कब करेंगी तो उन्होंने कहा कि उनकी शादी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
Related Stories
अपनी और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों के बीच स्पष्ट कर दिया है कि उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों को उनकी शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसी खबरें हैं कि आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जबकि आलिया ने कहा कि अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। आलिया ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के मौके पर मीडिया से कहा, "अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।"
आलिया और रणबीर के बीच के संबंधों की चर्चा काफी समय से चल रही है। दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। वहीं, जोधपुर में होने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, "मैं प्रियंका की शादी को लेकर बहुत खुश हूं। मैं प्रियंका को शादी की पोशाक में देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वह एक खूबसूरत दुल्हन होंगी।"
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Also Read:
दीपिका-रणवीर की शादी में मेहमानों को मिला एक खास तोहफा