1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फेवरेट रेस्तरां सर्वर की कोरोना से हुई मौत, एक्ट्रेस ने जताया दुख

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फेवरेट रेस्तरां सर्वर की कोरोना से हुई मौत, एक्ट्रेस ने जताया दुख

 Published : Apr 16, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 10:00 pm IST

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर रणबीर और रोनाल्ड डीमेलो की फोटो शेयर की है।

alia bhatt ranbir kapoor- India TV Hindi
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर मचा रहा है। अब तक कई लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं और कईयों ने अपनी जान गंवा दी है। इनमें ताज होटल के रिटायर्ड कर्मचारी रोनाल्ड डीमेलो भी शामिल हैं। डीमेलो बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के भी फेवरेट सर्वर थे। कोविड-19 से जान गंवा देने की खबर सुनने के बाद आलिया बेहद दुखी हैं और सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर रणबीर और रोनाल्ड डीमेलो की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोनाल्ड डीमेलो की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हो रहा है। वो अपने प्रोफेशन में सबसे बेस्ट और दयालु इंसान थे। उनके द्वारा सर्व किए जाने का मौका कई बार मिला। वो हमेशा हमारे दिन के बारे में पूछते थे। ये फोटो उनके आखिरी वर्किंग डे पर ली थी, क्योंकि वो रिटायर हो रहे थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

alia bhatt
Image Source : INSTAGRAMआलिया भट्ट ने शेयर की फोटो

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन