1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या दिसंबर में मुंबई में सात फेरे लेने वाले हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट?

क्या दिसंबर में मुंबई में सात फेरे लेने वाले हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट?

 Published : Apr 03, 2020 10:12 am IST,  Updated : Apr 03, 2020 12:01 pm IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

alia bhatt ranbir kapoor wedding- India TV Hindi
फोटो क्रेडिट: aliaabhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले हैं। दोनों स्टार्स एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और उनकी शादी को लेकर कई खबरें आती रहती हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स का कहना है कि रणबीर और आलिया डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान नहीं कर रहे हैं, वो मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। 

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया इसी साल दिसंबर महीने में शादी करने जा रहे हैं। वो अपने शहर मुंबई में ही एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। खबरों की मानें तो 21 दिसंबर से शादी के फंक्शन शुरू होंगे, जो चार दिन तक चलेंगे। 

बता दें कि रणबीर और आलिया को लॉकडाउन के दौरान साथ में देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों सेल्फ आइसोलेशन में एक साथ ही हैं। उनके वीडियो सामने आए हैं और आलिया ने भी एक फोटो शेयर करते हुए रणबीर को क्रेडिट दिया था।

रणबीर ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा फिल्म में भी नज़र आएंगे। वहीं, आलिया के पास सड़क 2 और तख्त जैसी फिल्में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन