1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से पहले ही आलिया भट्ट ने चुन लिया अपनी बेटी का नाम

शादी से पहले ही आलिया भट्ट ने चुन लिया अपनी बेटी का नाम

 Published : Feb 12, 2019 07:06 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 07:06 am IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी है। इसी दौरान उन्होंने शादी से पहले ही अपनी होने वाली बेटी का नाम सोच लिया है।

alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आलिया भट्ट(Alia bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज से पहले आलिया गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजित रणवीर सिंह(Ranveer Singh) नजर आने वाले हैं। जो एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही आलिया का फिल्म में केरेक्टर काफी दबंग नजर आ रहा है। आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। आलिया ने शादी करने से फिलहाल मना कर दिया है मगर उन्होंने अपनी बेटी का नाम जरुर सोच लिया है। कि अगर उनकी बेटी होगी तो वह उसका नाम क्या रखेंगी।

आलिया भट्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सोनी टीवी के शो सुपर डांसर 3 में गई थीं। जहां एक कंटेस्टेंट ने उनका नाम गलत ले लिया। उसने आलिया की जगह अलमा कह दिया। जिसके बाद आलिया ने कहा- आलमा बहुत ही अच्छा नाम है। मैं अपनी बेटी का नाम आलमा ही रखूंगी।

हाल ही में आलिया से शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि- बीते साल दो बहुत खूबसूरत शादियां हुई हैं। मुझे लगता है अब हमे चिल करना चाहिए, मूवी देखनी चाहिए और फिल्मों में काम करना चाहिए। बाकि चीजें बाद में देंखेंगे।

आपको बता दें गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ कल्कि केकलिन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस की जीवनगाथा से प्रेरित है।  फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

भूपेन हजारिका के बेटे ने नागरिकता कानून के विरोध में भारत रत्न लौटाने का किया फैसला

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन