1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाम कमाने के लिए फिल्मों के साथ-साथ ये काम करेंगी आलिया भट्ट

नाम कमाने के लिए फिल्मों के साथ-साथ ये काम करेंगी आलिया भट्ट

 Published : Jun 26, 2019 11:30 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 12:35 pm IST

ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की तुलना में चुलबुली आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt Image Source : INSTAGRAM

ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की तुलना में चुलबुली आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल, फिल्म से जुड़ी जानकारी या यूं कहे लेटेस्ट अपडेट वह अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से देती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही यूट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रही हैं और यह यूट्यूब चैनल के माध्यम से आलिया फैंस के साथ अपनी लाइफस्टाइल, फैशन, मेकअप और फिटनेस टिप्स शेयर करेंगी।

पिंकविला के सूत्रों के मुताबिक, आलिया अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी से रूबरू कराना चाहती हैं। सूत्र ने बताया, 'आलिया को नई चीजें ट्राई करना बहुत पसंद है। इसलिए वो इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब यूट्यूब पर भी एक्टिव रहने का सोच रही हैं। आलिया का मानना है कि वीडियो के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंचाना एक अच्छा ऑप्शन है। आलिया के यूट्यूब चैनल में उनकी जिंदगी से जुड़े हर पहलू के बारे में बताया जाएगा।' रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट 26 जून को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर सकती हैं।

सूत्र ने आगे बताया, 'इंस्टाग्राम पर सिर्फ फोटो के जरिए ही फैंस से कनेक्ट हो पाते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर आलिया अपनी फिटनेस के बारे में बताएंगी। फिल्मों में अपनी अलग-अलग लुक्स के बारे में बात करेंगी।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया का करियर बुलंदियों पर है। आलिया कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। ऑडियंस को आलिया का भरपूर सपोर्ट मिला है। इन दिनों आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ब्राह्मस्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन