1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट ने दिखाए एक्टिंग के जलवे

'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट ने दिखाए एक्टिंग के जलवे

 Published : Apr 15, 2016 04:58 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 05:01 pm IST

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' इन दिनों काफी चर्चा में है। आलिया भट्ट के लुक्स का खुलासा कर दिया गया है। उनका यह लुक काफी हैरान कर देने वाला है।

alia- India TV Hindi
alia

मुंबई: अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म की स्टार कास्ट अब इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म में निभाया गया शाहिद कपूर और करीना कपूर के किरदार का मोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब आलिया भट्ट के लुक्स का भी खुलासा कर दिया गया है। उनका यह लुक काफी हैरान कर देने वाला है। इस पोस्टर में आलिया भागती हुई नजर आ रही हैं। उनके बाल बिखरे हुए और चेहरे पर काफी चोटें लगी भी हुई दिख रही हैं।

इसे भी पढ़े:- 'उड़ता पंजाब' के लिए रॉक स्टार बने शाहिद

फिल्म में आलिया बिहार की एक बेसहारा कामगार लड़की के रूप में नजर आएंगी। फिल्मों में आलिया की पहचान अभी तक शहरी लड़की के तौर पर होती रही है लेकिन इसमें वह बिहारी भाषा में बातचीत करेंगी। आलिया ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "सुप्रभात, और ये रहा आलिया का उड़ता पंजाब।" तस्वीर में आलिया जख्मी और गंभीर मुद्रा में दिख रही है।

alia
alia

फिल्म में अब तक सभी किरदारों के लुक्स काफी अलग दिख रहे हैं इन्हें इससे पहले कभी ऐसे लुक में नहीं देखा गया था। इस थ्रिलर फिल्म में शाहिद कपूर एक पंजाबी  रॉकस्टार के किरदरा में दिखेंगे दूसरी तरफ करीना डॉक्टर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में पंजाब में चल रहे ड्रग्स की कहानी को बयां किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, करीना कपूर और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। का ट्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज कर दिया जाएगा और 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए आलिया का डायलॉग पोस्टर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन