1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म 'एए21' की घोषणा की, शेयर किया पहला पोस्टर

अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म 'एए21' की घोषणा की, शेयर किया पहला पोस्टर

 Published : Aug 01, 2020 12:03 am IST,  Updated : Aug 01, 2020 12:03 am IST

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। उन्होंने फिल्म का पहले पोस्टर शेयर किया है।

allu arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन Image Source : INSTAGRAM/ALLUARJUNONLINE

 तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की। फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा करेंगे। अर्जुन ने फिल्म के पहले पोस्टर को साझा किया, जिसका शीर्षक एए21 है। पोस्टर में दो लड़कों को तट के किनारे खड़े होकर गांव की ओर टकटकी लगाए देखा जा सकता है।

पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी अगली फिल्म हैशटैगएए21 कोरताला शिवा के साथ करने की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इसे लेकर बहुत आशान्वित हूं। सुधाकर गारू को उनके पहले वेंचर के लिए मेरी शुभकामनाएं। सैंडी, स्वाति और नट्टी, यह आप लोगों के लिए प्यार दिखाने का मेरा तरीका है।"

फिल्म साल 2022 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। फिल्म से जुड़े अन्य विवरण अभी साझा नहीं की गई है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन